एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्कूली बच्चों में वितरित किए गर्म कपड़े

Basti Updated Fri, 29 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। प्रेस क्लब में पंडित गिरिजा प्रसाद शुक्ला एडवोकेट की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। गरीब घरों के स्कूली बच्चों में गर्म कपड़े वितरित किए गए। इसमें रोटरी क्लब के लोगाें ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के संरक्षक डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव रहे। कहा कि स्व. शुक्ल ने गरीबों और निराश्रितों के लिए सदैव सकारात्मक सोच रखकर उनकी मदद की। उनके पुत्र अपूर्व शुक्ल ने उनकी याद में गरीबाें और जरूरतमंदाें की मदद के लिए ट्रस्ट का गठन किया है। विशिष्ट अतिथि क्लब के अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय और स्थानीय इनरव्हील क्लब की संरक्षक मीरा श्रीवास्तव ने भी स्व. शुक्ल को याद कर उनकी सराहना की। इसके बाद गरीब स्कूली बच्चाें के स्वेटर आदि गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। जिससे वे स्वयं को ठंड से बचा सकें। गांधीकला भवन के सह संरक्षक हरिस्वरूप दुबे ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में स्व. शुक्ल की पत्नी जया शुक्ला, पुत्र विशाल, पुत्र वधू पूनम शुक्ला के अलावा संतोष श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, वामिक मेराज, मयंक श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, संदीप, डॉ. प्रवीण, अष्टभुजा, भानुदत्त पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें