एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शुक्रवार से वितरित होगा नामांकन पत्र

Basti Updated Fri, 29 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। एपीएनपीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होने के दूसरे दिन ही चुनाव की विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 29 नवंबर से नामांकन पत्राें का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी के अनुसार शनिवार को नामांकन पत्राें का दाखिला कराया जाएगा। इसकी दिन इसकी जांच भी होगी। दो दिसंबर को नामांकन की वापसी हो सकेगी। सात दिसंबर को सुबह 9 से 2 बजे तक मतदान व इसके तुरंत बाद मतगणना कराई जाएगी। इसके पश्चात परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बताया कि अध्यक्ष व मंत्री पद का प्रत्याशी एक वर्ष का अनुभव रखने वाला कालेज के किसी संकाय व कक्षा का छात्र हो सकता है। अध्यक्ष व मंत्री के लिए जमानत राशि 500 रुपए और अन्य पदों के लिए 300 रुपए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा नामांकन पत्र का शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। कहा कि चुनाव आचार संहिता का पालन सभी को हर दशा में करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें