एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लूट में विफल होने पर स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र को मारी गोली

Basti Updated Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रुधौली। शुक्रवार की शाम रुधौली डुमरियागंज रोड पर बाइक सवार चार बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से लूट करने में असफल होने पर उसको और उसके पुत्र को गोली मार दी। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी वीपी श्रीवास्तव, एएसपी वीरेंद्र यादव और सीओ एसपी द्विवेदी मौके पर पहुंच गए और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुधौली चौराहे पर परशुराम और उसका बेटा प्रमोद की आभूषण की दुकान है। बाप-बेटा शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर जेवरात आदि बैग में रखकर अपने घर डुमरियागंज रोड पर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के सामने पहुंचे, बाइक सवार चार बदमाशों ने उनसे जेवरात वाला बैग छीनने की कोशिश की। बाप-बेटा के चिल्लाने पर परशुराम की बेटी पूजा, पास के रहने वाले पंकज और अन्य लोग उनकी तरफ लपके। बदमाशों ने बैग छीनने में असफल होने और अपने आप को घिरते देख फायरिंग कर दी। तीन गोली परशुराम को लगी। एक उसके दाहिने हाथ और दो सीने की दाहिनी तरफ, जबकि उसके बेटे प्रमोद के सिर को छीलती हुई एक गोली निकल गई। दोनों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रमोद खतरे से बाहर बताया जा रहा है जबकि उसके पिता परशुराम की हालत गंभीर बताई गई है। घटना की सूूचना मिलते ही पुलिस कप्तान, एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूछताछ की। एसपी वीपी श्रीवास्तव का कहना है कि लुटेरों ने बैग छीनने में असफल होने पर गोली मारी है। उन्होंने पूजा की हिम्मत की तारीफ की। कहा कि आसपास के लोगों ने दिलेरी दिखाई। घटना के संबंध में कहा कि सभी सीमावर्ती थानों को सूचना दे दी गई है। जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें