एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सदमे में युवती का पूरा परिवार

Basti Updated Wed, 01 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। लाख कानून के बावजूद लड़कियों पर जुल्म की कहानी खत्म नहीं हो रही है। वाल्टरगंज क्षेत्र में तेजाब फेंकने की घटना ने क्षेत्र के लोगों को हिलाकर रख दिया है। लोग घटना के बाद से बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। दूसरी ओर इस घटना में पीड़ित लड़की के परिवार के लोग सदमे में हैं। लड़की के पिता ने मंगलवार को अमर उजाला से बातचीत में रोते हुए कहा कि कुछ बदमाश युवकों ने उनकी बेटी की जिंदगी को बदरंग करने की कोशिश की। मगर भगवान का शुक्र है कि बेटी का चेहरा बच गया। काफी देर तक बात करने के बाद कुछ बोलने को तैयार हुए लड़की के पिता ने कहा कि यह घटना उनकी जिंदगी को झकझोर कर रख देने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनके साथ ऐसा होगा। पीड़ित के पिता कभी जिला अस्पताल में गंभीर हालत में पड़ी अपनी बेटी को निहार रहे थे तो कभी डॉक्टरों के पीछे दौड़ रहे थे। काफी देर तक उन्होंने डॉक्टर से यह तस्दीक की कि उनकी बेटी महफूज है कि नहीं। डॉक्टर के आश्वासन के बाद किसी तरह परिवार वालों की उम्मीद बढ़ी। इससे पहले तक पूरा परिवार गहरे सदमेे में था। पिता का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के बाद ही उनके मन को शांति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारों में विवाद की बात आ रही सामने
सीओ सिटी राजेश भारती का कहना है कि घटना गंभीर है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन लड़कोें का नाम सामने आया है ,उनसे और पीड़ित लड़की के परिवार से कुछ विवाद की बात सामने आ रही है। दो महीने पहले दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खुले में कैसे बिक रहा तेजाब
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि खुले में तेजाब नहीं बिकेगा। इसके बावजूद पैसा देकर कोई भी तेजाब हासिल कर सकता है। हालांकि सीओ सिटी का कहना है कि जो तेजाब लड़की के ऊपर फेंका गया है वो हल्का था। नहीं तो काफी दिक्कत हो सकती थी। उन्होंने कहा कि खुले में तेजाब बेचने वालोें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें