एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आंदोलित शिक्षकों की हुंकार, जारी रहेगा धरना

Basti Updated Fri, 07 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। बीएसए की कार्यप्रणाली से नाराज प्राथमिक शिक्षकों का गुरुवार को भी धरना जारी रहा। शिक्षक नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, तब तक बीएसए कार्यालय पर धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक शांतिभूषण त्रिपाठी ने कहा कि बीएसए की हठधर्मिता से शिक्षक परेशान हैं। जिले के 37 शिक्षकों को वेतन अकारण रोका गया है। शिक्षकों का निलंबन और स्थानांतरण बीएसए की कमजोर इच्छाशक्ति को दर्शाता है। शिक्षक नेता चंद्रिका सिंह ने कहा कि स्कूल ड्रेस की 25 प्रतिशत धनराशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया, जबकि सत्र समाप्त होने वाला है। माधव पांडेय ने बीएसए पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। धरना को लालबहादुर चौधरी, जवाहरलाल, बालकृष्ण ओझा, राजदेव त्रिपाठी, अशोक यादव, गणेश प्रताप सिंह, राजकुमार तिवारी, सुरेश गौड़, राजेश गिरि आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर शिवमंगल, जितेंद्र चौधरी, करुणेश पांडेय, सर्वदेव पांडेय, अशोक कुमार वर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, श्याम बिहारी, रामरंग, आशीष श्रीवास्तव, अखिलेश चौधरी, राजीव सिंह, अजमत अली, राकेश वर्मा, अशोक कुमार, सिद्धेश चतुर्वेदी, गुरु प्रसाद, रामउग्रह यादव, अब्दुल हई, प्रताप नारायण चौधरी, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें