बस्ती। गौर विकास खंड की एक ग्राम प्रधान ने पंचायत सेक्रेटरी पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और मारने पीटने का आरोप लगाया है। सदर कोतवाली पुलिस ने महिला प्रधान की तहरीर पर पंचायत सेक्रेटरी के विरुद्ध के मुकदमा पंजीकृत किया है।
पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि पंचायत सेक्रेटरी मणिकांत उपाध्याय ने कुछ दिन पहले उसे बस्ती शहर के रामेश्वरपुरी मोहल्ले में एक मकान में ले गए। उसने नशीला पदार्थ खिलाकर पहले बेहोश कर दिया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में बलात्कार, दलित उत्पीड़न आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि यदि पुलिस इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं करती है तो वह आत्महत्या कर लेगी। सीओ सिटी राजेश भारती ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।