एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस और बीएमपी के हवाले रहेंगे मतदान केंद्र

Basti Updated Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। शिक्षक निर्वाचन के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए हैं। मतदान केन्द्रों को पुलिस और बीएमपी के हवाले किया जा रहा है। विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। समस्त पुलिस प्रबंध पुलिस अधीक्षक के नियंत्रण में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्त मतदान केंद्र पर पुलिस व्यवस्था के प्रभारी, पुलिस राजपत्रित अधिकारी होंगे। जिले में 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदान पेटिका की सुरक्षा के लिए, मतदान केंद्र पर ड्यूटी के लिए तथा मतदान स्थल के बाहर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदान पार्टी के साथ एक एसआई, दो कांस्टेबिल रहेंगे। मतदान केंद्र पर ड्यूटी के लिए एक एसआई, एक हेडकांस्टेबल, न्यूनतम 6 आरक्षी और 4 होमगार्ड की तैनाती की जा रही है। मतदान स्थल के बाहर कानून व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में 4 कांस्टेबिल, 4 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक थाने पर एक एसआई, 6आरक्षी रिजर्व रखे गए हैं। तथा पुलिस लाइंस में दो क्यूआरटी तथा पुलिस ऑफि स में एक क्यूआरटी रखी गई है। इसमें एक एसआई, दो हेडकांस्टेबल, 10 कांस्टेबल रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त सर्किलवार उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक मतदान स्थल पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और उनके साथ सशस्त्र होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें