बस्ती। 21-23 मार्च तक मुजफ्फरनगर में आयोजित राज्य आमंत्रण महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में बस्ती की टीम फाइनल में उपविजेता बनी। सोमवार को उपविजेता टीम का वापस लौटने पर स्टेडियम में स्वागत किया गया।
क्रीड़ाधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि फाइनल में बस्ती की टीम लखनऊ से कड़े संघर्ष के बाद 15-12 से हार गई थी। लेकिन फाइनल तक के सफर में उसका प्रदर्शन बेहतर रहा। टीम में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों में सुगंध यादव, अंकिता शर्मा, हिना खातून, शताक्षी पाल, अनु वर्मा आदि खिलाड़ी शामिल रहीं। इस मौके पर अजय श्रीवास्तव आदि ने भी खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की।