एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भुगतान न होने पर चुनाव कार्य न करने की चेतावनी

Basti Updated Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सल्टौआ। ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम रोजगार सेवकों ने पूर्व निर्धारित धरने को आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए स्थगित कर दिया। खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में एडीओ आईएसबी परमहंस शुक्ल को ज्ञापन देकर शीघ्र बकाए मानदेय भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष रमेशचंद्र चौधरी ने कहा कि अगर रोजगार सेवकों का वर्ष 2013-14 के बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो रोजगार सेवक लोक सभा चुनाव में कैमरा मैन का काम नहीं करेंगे। कहा कि सभी ग्राम रोजगार सेवक चुनाव कार्य का बहिष्कार करेंगे। बैठक में बृजनंदन मिश्र, इंद्रसेन उपाध्याय, बबलू शुक्ला, आशू सिंह, राकेश कुमार, राघवेंद्र चौधरी, दुर्गा प्रसाद, अंबिका प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, रमेश वर्मा, हरिश्चंद्र चौधरी, राजेश कुमार, राजकुमार, मंजूलता, देविका देवी, मीरा देवी, दुर्गावती देवी, प्रतिभा शुक्ला, चंद्र मुखी, सुनीता चौधरी, पल्लवी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें