एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पेंशन विसंगतियों के निस्तारण की मांग

Basti Updated Wed, 23 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक में सेवा निवृत्त शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें पेंशन विसंगतियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद के जिलाध्यक्ष रामबहोर मिश्र ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की भांति परिषदीय शिक्षकों को भी न्यूनतम पेंशन की धनराशि दी जानी चाहिए। 30 जून 2006 से पूर्व रिटायर हुए परिषदीय शिक्षकों की पेंशान विसंगतियों का आज तक निस्तारण नहीं हो सका। इससे पेंशन भोगियों में काफी निराशा है। विभागीय अधिकारी भी पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में सेवानिवृत्त शिक्षक परेशान है।
परिषद के जनपदीय मंत्री महातम लाल श्रीवास्तव ने कहा कि रिटायर्ड शिक्षकों की समस्याओं को भी संवेदना के आधार पर गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जीवन भर विभाग को अपनी सेवाएं देने के बाद विभाग उनकी ही जब नहीं सुनता तो काफी कष्ट होता है।
विज्ञापन

इस मौके पर सत्यदेव पांडेय, हरीराम तिवारी, रामचंद्र तिवारी, रामनरायन उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह, हितईलाल, मणि शंकर शर्मा, संतराम, शिवपरसन पांडेय, बब्बन प्रसाद शुक्ल, पटेश्वरी प्रसाद पांडेय, त्रिभुवन शुक्ल, रामसुभग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें