एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

354 साड़ियां सीज, एक जीप भी पकड़ी गई

Basti Updated Tue, 29 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हर्रैया(बस्ती)। क्षेत्र के बिहरा भलुअहिया में साड़ियां बांटने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन में नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने जीप में लदीं 354 साड़ियों को जब्त कर लिया और जीप को थाने लेकर चली आई। पुलिस ने पूरी कार्रवाई जीप के ड्राइवर से पूछताछ के बाद की है। पुलिस का कहना है कि साड़ी बांटने वाले लोग बसपा के समर्थक थे। वैसे बसपा प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी के प्रतिनिधि ने बताया कि साड़ी बांटने वाले लोग बसपा के नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की देर शाम बिहरा भलुअहिया गांव के लोगाें ने नायब तहसीलदार राम जनम यादव को सूचना दी कि गांव में कुछ लोग महिलाआें में साड़ी बांट रहे हैं। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने एक जीप को रोककर तलाशी ली। गाड़ी में काफी संख्या में साड़ियां रखी हुई थीं। पता चला कि साड़ियां वोटराें को वितरित करने के लिए लाई गई हैं। पुलिस ने 354 साड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही साड़ी बांटने वाले लोग ड्राइवर को छोड़ फरार हो गए थे।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि जीप चालक से पूछताछ के आधार पर दुबौलिया कस्बे में किराना की दुकान चलाने वाले सुनील गुप्ता और नैपुरवा निवासी राहुल चौधरी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है। एसओ का कहना है कि ड्राइवर से पूछताछ में पता चला है कि साड़ियां बसपा उम्मीदवार के पक्ष में बांटी जा रही थीं। वहीं दूसरी ओर, बसपा उम्मीदवार रामप्रसाद चौधरी के प्रतिनिधि गुलाब सोनकर का कहना है कि उन्हें भी साड़ियां बांटने की खबर मिली है। उनका कहना है कि साड़ी बांटने वाले लोग बसपा के नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें