एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पर्ची न पहुंचाने वाले बीएलओ पर कार्रवाई होगी: डीएम

Basti Updated Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। वोटरों के घर समय मतदाता पर्ची न पहुंचाने वाले बीएलओ के विरुद्ध डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीएलओ को पर्ची वितरण का प्रमाणपत्र लेने का भी निर्देश दिया है। इसके लिए तहसील और जनपद स्तर पर शिकायत प्रकोष्ट की भी स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अनिल कुमार दमेले ने बताया कि आयोग ने चुनाव से पूर्व सभी मतदाताओं के घरों में मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता पर्ची पहुंचाने का निर्देश दिया है। बताया कि इसके लिए 17 लाख से अधिक मतदाता पर्ची मुद्रित करवा कर उसे सभी बीएलओ को वितरण के लिए दे दी गई है। बताया कि अगर कहीं से भी पर्ची न मिलने की शिकायत मिली तो संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पर्ची न मिलने की शिकायत मतदाता सभी तहसीलों में, सहायक रिटर्निंग अफसरों के दूरभाष नंबरों में कर सकते हैं।
-----------
पर्ची न मिलने पर इन नंबरों पर करें शिकायत
एसडीएम सदर महेंद्र सिंह 9454415903, एसडीएम हर्रैया लालजी मिश्र 9454415904, एसडीएम भानपुर संजय कुमार पांडेय 9454415905 व एसडीएम रूधौली चंद्रशेखर मिश्र 9454415906, जनपद स्तर पर 05542-247128, जनपद काल सेंटर 05542-246810 और निशुल्क कॉल सेंटर नंबर 1800-180-1950 पर पर्ची न मिलने की शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें