एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जगदंबिका पाल नहीं डाल पाए वोट

Basti Updated Tue, 13 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिद्धार्थनगर। दूसरों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दिन रात एक किए रहे भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल खुद मतदान करने से वंचित रह गए। वोटरलिस्ट में नाम नहीं होने से उन्हें निराश लौटना पड़ा। पाल ने कहा कि नौगढ़ के आजाद नगर मोहल्ला स्थित आवास से उन्होंने वोटरलिस्ट में नाम डालने के लिए आवेदन किया था। व्यस्तता के कारण बीच में यह पता नहीं कर पाया कि लिस्ट में नाम आया या नहीं। जब वोट डालने के पहले मतदाता सूची देखी तो पता चला कि मेरा नाम ही नहीं है। इससे पहले पाल बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से मतदाता थे। इस बार उन्होंने वहां से इसलिए वोट नहीं डाला कि यहां से वोटर लिस्ट में नाम डालने के लिए आवेदन कर रखा था। उन्होंने सूची में नाम न होने को अधिकारियों की लापरवाही बताई। इस संबंध में डीएम एसपी मिश्र ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने नाम निर्देशन पत्र में बस्ती की मतदाता सूची को शामिल किया था। यहां उन्होंने आवेदन किया था या नहीं जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें