बस्ती। भाजपा नेताओं की बैठक क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम की अध्यक्षता में अंतर्ज्योति एकेडमी तुरकहिया में हुई। बैठक में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की गई। भाजपा जिला महामंत्री महेश शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि धारा 370 हटे या न हटे किंतु कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहेगा। इसमें कोई संदेह नहीं किया जाना चाहिए। मुख्य मंत्री उमर अब्दुल्ला को अपने ऐसे बयान के लिए देश से माफ ी मांगनी चाहिए। जिला महामंत्री अभय पाल ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के अनुसार, संसद को जम्मू-कश्मीर के बारे में रक्षा विदेश मामले और संचार के विषय में कानून बनाने का अधिकार है लेकिन, किसी अन्य विषय से संबंधित कानून को लागू कराने के लिए केंद्र को राज्य सरकार का अनुमोदन चाहिए। अब ऐसे विशेषाधिकार को बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं रह गया है। युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्य मंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान आश्चर्यजनक और निंदनीय है।
बैठक में प्रभाकर मणि, सतीश कन्नौजिया, लक्ष्मीकांत, रवि कुमार पाल, रामानंद नन्हें, अवनीश शुक्ल, रामसूरत चौधरी, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।