बनकटी। सीडीए एकेडमी मथौली में सीबीएसई लखनऊ से आई टीम ने छात्रों को उच्चतर शिक्षा और कैरियर के बारे में जानकारी प्रदान किया। सेमिनार में उच्चतर शिक्षा के विविध आयाम, छात्रों की परेशानियों और कैरियर से जुड़ी बातों को छात्रों ने जाना।
सेमिनार का शुभारंभ प्रबंधक अरविंद पाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सीबीएसई संबंधित संस्था कैरियर फंडा डॉट इन के मुख्य वक्ता अमित राय ने भविष्य में शिक्षा के विभिन्न कोर्सों की जानकारी दी। उन्होंने कहा की प्रतिभायें गांवों से ही निकलती है। यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है कुशल मार्ग दर्शन की। कहा कि बोर्ड छात्रों की प्रतिभा तराशने में विशेष प्रयास कर रहा है। उन्होंने बच्चों की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। निदेशिका डॉ. अरुणा पाल ने सभी के प्रति आभार जताया। सेमिनार में राजवंत यादव, बलराम यादव, संदीप सिंह, अविनाश शुक्ला, चंद्रमणि पांडेय, अजय पांडेय, संजय यादव, दयाशंकर मौर्या, नीतू आदि उपस्थित रहे।
बीआरसी पर शिक्षामित्रो का प्रशिक्षण प्रारंभ
कप्तानगंज। स्थानीय बीआरसी पर शिक्षा मित्रो के छह दिवसीय दो वर्षीय बीटीसी कोर्सके तहत दूसरे बैच के चर्तुथ सेमेस्टर के शिक्षामित्रो को प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। ट्रैनर शिवपूजन आर्य, हरेन्द्र यादव, बीपी आंनद ने पहले दिन निरीक्षण और पर्यवेक्षण के विभिन्न तन्त्र की जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षामित्र साधना श्रीवास्तव, अजय पांडेय, रंजना सिंह, वंदना सिंह, अविनाश मिश्रा, गिरगेश दूबे, घनश्याम पांडेय, संगीत पांडेय, सुमन आदि मौजूद रहीं।