बस्ती। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की ओर से छह सूत्रीय मांगाें को लेकर नगर पालिका के गेट पर क्रमिक अनशन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
प्रांतीय उपाध्यक्ष खुदा बख्स और प्रदेश संगठन सचिव लैस मोहम्मद ने अनशन को संबोधित करते हुए कहा कि नगर विकास मंत्री उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से वह अपनी मांगाें को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। बावजूद उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। बताया कि 23 सितंबर तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
शाखा अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन ने कहा कि जिन सफाई कर्मचारियों को एसीपी का लाभ मिल चुका है। शासनादेश के अनुसार, उनको वेतन के अंतर के एरियर का भुगतान किया जाए। पात्र कर्मियों का बकाया शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन वर्दी का वितरण शीघ्र किया जाए, संविदा कर्मियों को बढ़े दर से भुगतान हो, ठेकेदार के अन्तर्गत कार्यरत मजदूरों को भी बढ़े दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाए। अनशन में रहमान, शहबान, अनीशा, रमजान के अलावा बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सफाई कर्मी उपस्थित रहे।