बस्ती। जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) सोमवार को परंपरागत तरीके से मनाई गई। विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में नमाजियों ने सजदे में सिर झुकाया और मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं भी मांगी। इसके बाद घरों में कुर्बानी दी गई।
बस्ती शहर की अलग अलग मसजिदों में अलग-अलग समय पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद गांधीनगर, दारूल उलूम, खैरुल उलूम, जामिया हनफिया, नूरानी मस्जिद, मस्जिद निसार हुसैन, हुसैनी मस्जिद, अंजुमन अजमेरी मस्जिद मंगलबाजार, मस्जिद डफाली टोला, कादरी मस्जिद मुरलीजोत, कर्बला मस्जिद जिला अस्पताल, पठान टोला मस्जिद, जामा मस्जिद पुरानी बस्ती, मस्जिद दक्षिण दरवाजा, कटरा स्टैंड, जीएनबाबू, निसार हुसैन, छोटी मस्जिद पक्के बाजार, दरियां खां, मस्जिद बेलाल, गड़गोडिया, माली टोला, आगा दरिया खां मस्जिद, अंजुमन मस्जिद पुरानी बस्ती, अरबिया गौसिया मस्जिद पुरानी बस्ती, डफाली टोला मस्जिद आदि में अकीदत के साथ ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई। आम दिनों में बड़ी दिखने वाली ये मस्जिदें और ईदगाह बकरीद की नमाज में अकीदतमंदों के आगे छोटी पड़ गईं। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने खुदा की इबादत में सजदा किया और मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी। गनेशपुर कस्बा, शरमहिया, चौरवा, गौरा गड़वल, दक्षिणद्वारा, बेलवाजोर सहित कई स्थानों पर इदुलजुहा की नमाज के बाद कुर्बानी दी गई। चौकी इंचार्ज अजय शंकर यादव पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद दिखे। प्रधान अशर्फीलाल, पूर्व प्रधान अब्दुल रहमान आदि ने लोगों से गले मिलकर बकरीद की मुबारकवाद दी। सभी थाना क्षेत्रों में एक एक मजिस्ट्रेट और पशु डॉक्टर तैनात किए गए थे।
पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र में 18 स्थानो पर ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई। कुर्दा, पैकोलिया, इमिलिया, बेलघाट, मरवटिया, बेलभरिया, गुलरिहवा, पुरैना खास, पेड़रिया, जीतीपुर, पकड़ी जप्ती, इटवा कुनगाई आदि स्थानों पर मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा की गई। एसओ योगेंद्र सिंह यादव, नायब तहसीलदार जयशंकर प्रसाद क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। सोनहा प्रतिनिधि के मुताबिक सल्टौआ, अकलापुर, धौरापार, मैनी, आमा, देईपार, लक्ष्मनपुर, सोनहा, चौकवा, खैरा, सिहबरा, रामपुर मुड़री सहित विभिन्न गांवो में ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई। इस दौरान एसओ सोनहा आेंकार सहाय पुलिस बल के साथ भ्रमण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
बढ़ गई थी मस्जिदों की रौनक
शहर हो या देहात, ईदगाह और मस्जिदों में काफी रौनक रही। सुबह से ही नमाज की तैयारी जोरों पर रही। नए और सुंदर कपड़े पहने अकीदतमंद सुबह से ही मस्जिद की ओर निकल पडे़ थे। नमाज अदा करने वालों में छोटे बच्चे भी पीछे नहीं रहे। नमाजियों के कपड़े और बदन पर लगे इत्र की खुशबू से मस्जिदें महक उठी। मानो मस्जिदें खुशबू से नहाई हों।
हजरत इब्राहीम ने दी थी कुर्बानी
कटरा मस्जिद के इमाम जान मोहम्मद ने बताया कि इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत इब्राहीम ने ख्वाब देखा था कि उन्हें अल्लाताला हुक्म दे रहा है कि अपने सबसे अजीज की कुर्बानी दें। इस पर हजरत इब्राहीम ने पहले दिन सौ ऊंटों की कुर्बानी दी। इसके बाद भी वही ख्वाब फिर आया। इस उन्होंने दूसरे दिन दो सौ ऊंटों की कुर्बानी दी। बाद में फिर वही ख्वाब आने पर उन्हें समझ में आ गया कि अल्लाहताला उनसे उनके सबसे अजीज (बेटे) की कुर्बानी मांग रहा है। उन्होंने जब इस पर अमल किया तो बेटे की जगह दुंबा (भेड़) आ गया। तबसे बकरीद का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी का सिलसिला तीन दिन तक चलता है।
विभिन्न गांवों में मनी बकरीद
भानपुर। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को बकरीद उल्लासपूर्वक मनाया गया। कुर्बानी से पूर्व लोगों ने सुबह मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाजियों ने एक दूसरे के लिए सुख और शांति की कामना की। भानपुर, रामनगर, नरखोरिया, बेईली, करैली, परसाकुतुब, बनगंवा, अलीनगर, पिरैला गरीब, बैदौली, देईडीहा मझौआ, गोपिया, लक्ष्मनपुर, पटवरिया, तुसायल, पिपरहिया, पकड़ी,धौरहरा, खम्हरिया पश्चिम, मझौआ रामप्रसाद, नौवागांव, हसनगंढ, आदमपुर, चिरईबुजुर्ग, छितिरगांवा,मझारी बाजार में शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाई गई। इस मौके पर जगह-जगह पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
अकीदत के साथ बकरीद मनाई
दुबौलिया। क्षेत्र में बकरीद का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में सुबह 8:30 बजे नमाज अदा की गई। इसमें खुशहालगंज, देईडीहा बुर्जुग, गुलौरी, सैनिया, ओझागंज, निदुरी, बैरागल, रानीपुर, रूपगढ़, बघरौली गांव में लोगों ने नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी दी। इस अवसर पर मोहम्मद इद्रीश, फेतह मोहम्मद, खुर्शीद अहमद, मोहम्मद सहबान शामिल हुए। इस मौके पर स्थानीय पुलिस एसओ आरएन सिह, दुर्गा प्रसाद, नूतन भारती, राधेश्याम सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।