एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

व्यापारी हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा

Basti Updated Thu, 09 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक बुधवार को गनेशपुर कस्बे में हुई। इसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही संगठन की ओर से 12 अक्टूबर को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की सफलता के लिये रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ल ने कहा कि व्यापारी हितों के लिये एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। बिखरा व्यापारी समाज किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के निर्देशन में जिले में व्यापारी समाज एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने को तैयार हो रहा है। जिला महामंत्री संगठन बृजेश सिंह मुन्ना और इंद्रप्रकाश शुक्ल ने 12 अक्टूबर को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की चर्चा करते हुए कहा कि कार्यक्रम में गनेशपुर कस्बे के लोगों की प्रभावी भूमिका हो।
इस मौके पर शमसुल हसन खान, महेंद्र जायसवाल, संतोष गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, शीतल श्रीवास्तव, प्रमोद मोदनवाल, राममूरत यादव, डा. परशुराम साहनी, दिनेश जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, विपिन सोनी, राजाराम, केदार शर्मा, रामबिलास शर्मा, बुद्धू शर्मा, संजय सोनी, अशोक मोदनवाल, मनोज मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें