एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू

Basti Updated Fri, 10 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर में श्रीनिवासदास वेदांती काशी के चातुर्मास मौन व्रत की पूर्णाहुति के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित रुद्र महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हाथी, घोड़ा और पैदल चल रहे भक्त बैंड बाजे के धुन पर मंगलगान करते हुए महिला, पुरुष कलश लेकर मंदिर से निकले और कुआनो नदी से जल लेकर डारीडीहा मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा के बाद विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्र महायज्ञ स्थल पर कलश पूजन किया गया। श्रीनिवासदास वेदांती के शिष्यों ने बताया कि मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन के साथ ही अरणि मंथन कर अग्निदेव का आह्वान किया गया। शुक्रवार से दिन में 1 बजे से 4 बजे तक प्रवचन होगा। इसकी पूर्णाहुति 18 अक्टूबर को होगी। इसके अगले दिन भंडारा किया जाएगा। कलश यात्रा में श्रीनिवासदास वेदांती, राम करन गिरी, महेश चंद्र सिंह, राकेश सिंह, अशोक कुमार पांडेय, राकेश उपाध्याय, प्रद्युम्न शुक्ल, दिनेश शुक्ल, घनश्याम सिंह, वाल्मीकि सिंह, भवानी प्रसाद शुक्ल, अनिल सिंह, शीला सिंह, आशा सिंह, मालती सिंह, शारदा, सुनीता सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें