एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इटहर में बाल गुरुकुल केंद्र खुला

Basti Updated Fri, 10 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। बच्चों को अतिरिक्त शैक्षिक ज्ञान देने के लिए इंडियन डेवलपमेंट फाउंडेशन मुंबई के सहयोग से युवा विकास समिति बस्ती की ओर से इटहर गांव में बापू बाल गुरुकुल केंद्र खोला गया है। इसका उद्घाटन सुरेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुरेश तिवारी ने कहा कि बच्चों के अभिभावकों को कहा कि इटहर जैसे पिछडे़ गांव शिक्षा देने के लिए बाल गुरुकुल की स्थापना एक अभिनव प्रयास है। इसमें बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इससे बच्चों के लिए शैक्षिक वातावरण का सृजन होगा। बताया कि 6 से 14 वर्ष के स्कूल में पढ़ने वाले व स्कूल के बाहर के बच्चों को शिक्षित करने के लिए यह कार्यक्रम बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। संस्था के सचिव बृहस्पति कुमार पांडेय ने बताया कि यह बाल गुरुकुल बच्चों को स्कूली शिक्षा के अलावा प्रतिदिन दो घंटे अतिरिक्त शिक्षा देकर उनके शैक्षिक ज्ञान में वृद्धि करेगा। वहीं गरीब बच्चों के लिए निशुल्क ट्यूशन देकर उन्हें अगली कक्षाओं में आने वाली कठिनाइयों से निपटने के लिए रास्ता प्रदान करेगा। समिति के अध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि संस्था आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों के संचालन का प्रयास इस पिछडे़ क्षेत्र के लिए करती रहेगी। बच्चों में शैक्षिक सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुशीला, प्रेमप्रकाश, रामसूरत, सोना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें