एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजपा नेता के भतीजे पर चाकू से हमला

Basti Updated Sat, 11 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री महेश शुक्ल के भतीजे के ऊपर कुछ लोगों ने शुक्रवार की शाम गौर स्टेशन के पास उस समय हमला बोल दिया जब वे बभनान से पढ़ाई कर लौट रहे थे। हमलावर पांच की संख्या में थे। हमलावरों ने घेरकर लाठी डंडे से वार किया इसके बाद कई जगह चाकू से गोद दिया। इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। जानकारी होने के बाद गौर स्टेशन पर भजपा नेता जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता महेश शुक्ल के भतीजे अमित कुमार बभनान से बीएड कर रहे हैं। वह शाम को ट्रेन से गौर स्टेशन पर उतरे। घर जाने की तैयारी में थे, इसी दौरान पांच लोगों ने घेर कर वार कर दिया। उसने भी हमलावरों से दो-दो हाथ किया। इस दौरान कई जगह चाकू लग गया। हमलावर थोड़ी देर में फरार हो गये। घटना व्यक्तिगत कारणों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस दूसरी घटना की जानकारी होने के बाद महेश शुक्ल, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम, कार्यसमिति के सदस्य अखंड प्रताप सिंह गौर जीआरपी पर जमा हो गये। ये लोग हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जीआरपी ने इस मामले में कार्रवाई व जांच का आश्वासन दिया है। भाजपा नेता अजय सिंह गौतम का कहना है कि घटना गंभीर है इस सिलसिले में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलेगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें