उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियो ने एसपी को दिया ज्ञापन।
गौर ब्लॉक के सफाईकर्मी राजेश यादव की हत्या से नाराज सफाई कर्मियों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय और उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय की अगुवाई में एसपी से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन देकर हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की।
एसपी कृपाशंकर सिंह ने आश्वासन दिया कि सफाईकर्मी राजेश यादव के हत्या से संबधित सभी पहलुओं की जांच कराया जा रहा है। अपराधी किसी भी हाल में बचने नहीं पाएंगे। यह तथ्य भी सामने रखा गया कि आखिर गौर विकास खंड के केसरई निवासी सफाईकर्मी राजेश यादव को अवकाश के दिन भी कार्य के लिए किसने और क्यों बुलाया। इसकी भी जांच होनी चाहिए। अतुल पांडेय ने कहा कि साथी की हत्या से सभी सफाईकर्मचारी आहत है। ऐसे में जल्द से जल्द इस मामले का पर्दाफाश कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।
इस मौके पर पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के संरक्षक महेंद्र चौहान, जिला मंत्री सोमईराम आजाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयराम यादव, प्रदीप कुमार, अमीरूल्लाह, लालजी, विश्वम्भरनाथ, परमात्मा प्रसाद आदि शामिल रहे। वहीं कुदरहा में बड़ोखर में सफाई कर्मियों ने ब्लॉक परिसर में शोक सभा आयोजित कर आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में मृतक आश्रित को नौकरी, दस लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष जंग बहादुर, मंत्री मुकुंद नाथ यादव, कोषाध्यक्ष अंगद यादव संरक्षक आदि मौजूद रहे।