एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सोलर पंप के लिए उमड़ी भीड़

ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 13 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
किसानो का सोलर पम्प के लिए लाट्ररी से चयन करते सीडीओ सोबरन सिंह।
विज्ञापन

Next Article

लाटरी के जरिए सोलर पंप लेने के लिए बुधवार को कंपनीबाग  स्थित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर अपेक्षा से अधिक किसानों की भीड़ देखकर अधिकारियों को पसीना आने लगा। भीड़ को काबू में करने के लिए पहले पुलिस को बुलानी पड़ी उसके बाद लाटरी निकालने के स्थान को बदल दिया गया।  किसान डिग्री कालेज के परिसर में सिीडीओ सोबरन सिंह की देखरेख में लाटरी निकाली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को किसानों को लाटरी के जरिए सोलर पंप देना था। इसके लिए किसानों का समय से पहले ही लाटरी निकालने वाले स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया। देखते-देखते परिसर भर गया। जिस हाल में लाटरी निकालनी थी, वहां पर भीड़ ज्यादा हो गई तो अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। गर्मी के चलते कई किसानों के सांस तक फूलने लगी। इसके बाद निर्णय लिया गया कि खुले स्थान में लाटरी निकाली जाए। इसके लिए किसान डिग्री कालेज का परिसर चुना गया। उसके बाद कहीं जाकर लाटरी निकालने का कार्यक्रम संपन्न हो सका। लाटरी निकालने की व्यवस्था से किसान संतुष्ट नजर आए। इसके लिए किसान पिछले एक माह से परेशान थे। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें