एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

1856 वैध मतदाताओं की सूची जारी

Bhadohi Updated Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चुनाव में देश भर के कुल 1856 कालीन निर्यातक मतदाता 10 सितंबर को मतदान करेंगे। इनमे से 816 मतदाता अकेले भदोही जनपद के हैं। परिषद के नई दिल्ली चुनाव कार्यालय से बुधवार को मतदाताओं को को पोस्टल बैलट जारी कर दिए गए। एक दो दिन में पोस्टल बैलट के डाकघर में पहुंचते ही चुनावी सरगर्मी जोर पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत माह 18 जुलाई को परिषद के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच और स्क्रूटनी के बाद चेयरमैन, दो उपाध्यक्षों के अलावा कश्मीर और शेष भारत कोटे सदस्य पदों पर चुनाव निर्विरोध होना तय है क्योंकि यहां कोई प्रतिद्वंदी ही नहीं है।
चुनाव केवल उप्र के आठ सदस्य पदों पर ही होगा जिसके लिए 15 प्रत्याशी मैदान मे हैं। परिषद के चुनाव समिति ने अपनी वेबसाइट पर कुल 1856 वैध मतदाताओं की सूची जारी करते हुए बुधवार को सभी को पोस्टल बैलट पेपर जारी कर दिए। कार्यक्रम के अनुसार सभी मतदाताओं को 9 सितंबर को सुबह 10 बजे तक सभी के बैलट पेपर्स पूर्ण रूप से भर कर परिषद के नई दिल्ली कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य है। 10 सितंबर को पोलिंग होने के बाद उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम की भी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से जिले में चुनावी माहौल बना हुआ है लेकिन असली सरगर्मी दो दिन बाद से शुरू होगी जब पोस्टल बैलट पेपर्स निर्यातकों के हाथ में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें