एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो की प्रतिमा तोड़ने पर उबले बसपाई

Bhadohi Updated Fri, 27 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोपीगंज। लखनऊ के गोमती नगर स्थित पार्क में लगी बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रतिमा तोड़ने से आक्रोशित बसपा कार्यकर्ताओं ने नगर जीटी रोड मिर्जापुर त्रिमोहानी पर हाईवे जाम कर दिया। बसपाइयों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की मूर्ति टूटने की सूचना मिलते ही बसपाइयों में उबाल आ गया। सैकड़ों की संख्या में बसपाइयों ने पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख दिनेश कुमार सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा बैजनाथ गौतम के नेतृत्व में जीटी रोड मिर्जापुर त्रिमोहानी पर सड़क जाम कर दिया। कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में बसपाई झंडा बैनर के साथ मौके पर पहुंच गए और सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर मूर्ति को तोड़ा गया है। पार्कों से सुरक्षा व्यवस्था हटाकर सरकार ने पहले ही पार्कों को असुरक्षित कर दिया था। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। ऐसा करके प्रदेश सरकार ने जनता की भावनाओं को भड़काने का कार्य किया है। जाम की जानकारी होते ही बड़ी एसओ गोपीगंज रमेश चौबे बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ ने कई बार जाम समाप्त करने का आग्रह किया लेकिन बसपाई सड़क पर डंटे रहे। इस दौरान बसपाइयों और पुलि से तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे के बाद जाम समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद रामरती बिंद, सलाउद्दीन, फूलचंद्र गौतम, राम सजीवन, कमला शंकर राव, ओम प्रकाश दूबे, सुरेश चंद्र गौतम, अशोक चौधरी, दीपचंद्र भारतीय, जयशंकर पाल, विजय गौतम जिला उपाध्यक्ष, धीरेंद्र गौतम, उमाशंकर, अबरार अली, मनोज कन्नौजिया, राज नारायण गुप्ता, पूर्व चेयरमैन आजाद अख्तर सिद्दीकी, विजयधर गौतम, बाबूलल गौतम, महादेव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सांसद ने की प्रतिमा तोड़ने की निंदा
ज्ञानपुर। भदोही लोकसभा क्षेत्र के सांसद गोरखनाथ पांडेय ने लखनऊ में बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रतिमा तोड़ने की कड़ी निंदा की है। टेलीफोनिक वार्ता में सांसद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रतिमा को तोड़ना दुखद, निंदनीय, शर्मनाक और लोमहर्षक है। ऐसा कृत्य कर पूरे देश में जन मानस को उद्वेलित कर, करोड़ों लोगो की भावनाओं को आहत करने के साथ ही जनता में एक तूफान और उन्माद पैदा करने का कार्य किया जा रहा है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। कहा कि इस घटना के लिए प्रदेश की सपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। पार्कों की सुरक्षा कम करके इस तरह की घटना को अंजाम देने में सरकार ही पूरी तरह से दोषी है। बसपा के लोग ही नहीं अन्य लोग भी इस तरह की घटना से आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें