एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डीजे पर प्रतिबंध के खिलाफ मुखर हुए लोग

Bhadohi Updated Tue, 25 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भदोही। त्योहारी सीजन शुरू होने को है। जिला प्रशासन द्वारा डीजे बजाने पर लगे प्रतिबंध को लेकर धीरे धीरे लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है। प्रशासन द्वारा डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को श्री गणेश पूजा महासमिति के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और उन्हें इस आदेश पर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत दिनों उपजिलाधिकारी कार्यालय से त्योहारी सीजन में धारा 144 लगाने की जानकारी के साथ साथ डीजे आदि बजाए जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था। अभी लोग इस आदेश पर आपत्ति की बात कर ही रहे थे कि नगर के डीजे संचालकों को अपना डीजे किराए पर न देने की नोटिस जारी कर प्रशासन ने यह हुक्म जारी कर दिया कि यदि किसी का डीजे बजते हुए मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। इसको लेकर लोग अब मुखर हो गए हैं। सबसे पहले श्री गणेश पूजा महासमिति के लोगों ने इस पर सवाल खड़ा किया है। सोमवार को अध्यक्ष विनीत बरनवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला और इस फरमान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। श्री बरनवाल ने कहा कि त्योहारों पर डीजे न बजाने का प्रशासन का तुगलकी फरमान लोगों की खुशियों पर पहरे के समान है। उन्होंने एसपी से कहा कि हम लोग शांति और सद्भाव कायम रखने में प्रशासन का हर तरह से सहयोग करते हैं लेकिन इसका अर्थ यही नहीं है कि हमारे आयोजनों में खलल डाला जाए।
पदाधिकारियों ने बताया कि एसपी ने बातों को विस्तार से सुनने के बाद किसी के त्योहार पर पहरा लगाने जैसी बात से इंकार किया। उन्होने इस मामले में सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, डा.राकेश दूबे, राजेश जायसवाल, सतीश गुप्ता, सुभाष मौर्य, भरत जायसवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें