एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की शहादत को किया नमन

Bhadohi Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ज्ञानपुर। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर रविवार को शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत को नमन किया गया। पुलिस लाइन प्रांगण में स्थित शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक एके शुक्ल ने शोकशस्त्र को सलामी दी। इस मौके पर पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से जूझते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शूरवीर जवानों की स्मृति में 1959 से 21 को अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश की लद्दाख सीमा पर दुश्मनों से लड़ते हुए सीआरपीएफ के दस जवानों ने मौत को गले लगा लिया था। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कप्तान श्री शुक्ल ने इस खास दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एक सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2012 तक वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस जनों की शहादत के प्रति शोक व्यक्त किया गया। इस अवधि में अलग-अलग राज्यों से शहीद हुए पुलिसकर्मियों की संख्या और उत्तर प्रदेश के शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े गए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर, भदोही और औराई, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस की शाखाओं के प्रभारियों और अन्य पुलिस जनों ने दो मिनट का मौन रख कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें