एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विवाद में छह घायल

Bijnor Updated Sun, 19 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नींदडू। बच्चों की लड़ाई के दौरान परिजनों के भिड़ जाने से क्षेत्र में शुक्रवार की सायं संघर्ष हो गया। इस दौरान दो किशोरों समेत छह की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सांय मदीना मस्जिद के पास जमाल (14 वर्षीय) और कामरान (15 वर्षीय) में मारपीट हो गई। दोनों किशोरों ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। इस परिजनों में गुस्सा बढ़ गया। एक पक्ष ने मस्जिद से बाहर आ रहे किशोर के साथ मारपीट कर दी। दोनों किशोरों के घर आमने-सामने हैं। दूसरे किशोर के परिजन भी मौके पर पहुंचे और मारपीट की। बाद में दोनों पक्ष अपने घर के सामने भी भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी, डंडे और हथियारों का प्रयोग किया गया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से सईदुल हसन उर्फ पप्पू, परवेज अहमद व जमाल अहमद तथा दूसरे पक्ष की ओर से जमशेद उर्फ जुम्मू, नजाकत अली व मोहम्मद कामरान को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें