हल्दौर। गांव मलपुरा में एक बालक की बुखार से मौत हो गई है। गांव में कई और बच्चे भी बुखार की चपेट में है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अनुसार गांव में मेडिकल टीम भेजी जा रही है।
गांव के सुक्खे का पुत्र संदीप प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार उसे करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। डाक्टरों ने उसे नूरपुर के बाद बिजनौर भेज दिया था, जहां बच्चे ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में प्रकाश, काजल, रश्मि, सुनीता, कार्तिक आदि बच्चे बुखार की चपेट में हैं। इस बारे मेें सीएचसी नूरपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार का कहना है बच्चे की मौत का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने गांव में मेडिकल टीम भेजकर सर्वे कराया जाएगा।