धामपुर। गांव जैतरा में ज्वाला देवी माता की शोभायात्रा में लोगों में संघर्ष हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। आयोजकों का कहना है कि उनकी बिरादरी के ही कुछ लोगों ने झगड़ा उस समय किया जब शोभायात्रा माता स्थल पर आ रही थी। पुलिस ने घटना ने रिपोर्ट कायम नहीं की है।
ज्वाला माता स्थल के भगत हुकम सिंह व महिला श्रद्धालु चतरो देवी ने बताया कि गांव में माता ज्वाला देवी की शोभायात्रा में उनकी बिरादरी के दुष्यंत कुमार, मलखान सिंह व दीपक ने उस समय झगड़ा कर लिया जब शोभायात्रा उनके घर के सामने से निकल कर वापस हो रही है। झगड़े में कई लोगों को गुम चोट आई है। झगड़ा होने के बाद कार्यक्रम में शामिल लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की बुधवार को ही देर रात्रि को ही थाने में जाकर सूचना दे दी गई थी। जब पुलिस ने घटना के बाद कोई कार्रवाई नहीं की तो हरकला, बिरमो, केलो, मुनेश देवी आदि गुरुवार को थाने पहुंची और कोतवाल ने मिलकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल एनपी सिंह राघव ने जांच कर कार्रवाई कराने की बात कही है।