नजीबाबाद। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या संतोष गुप्ता के निर्देशन में संचायिका गोष्ठी आयोजित की गई। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रीय अल्पबचत योजनाओं की जानकी तथा फिजूल खर्च रोककर धन संचय की आदत डालने की सलाह दी। गुल्लक सज्जा प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हिमानी प्रथम, दीपा द्वितीय, मीनाक्षी तृतीय, सीनियर वर्ग में शबिस्ता, रचना, शिल्पी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। भाषण में शाफीना शिफात, सबा परवीन, अंजलि जोशी, निबंध में दीशू, भावना, सिदरा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रिया, शिवानी, निक्की, सीनियर वर्ग में आशा भारती, सोनिका, शालू, स्लोगन के जूनियर वर्ग में विशाखा, काजल, हेमलता, सीनियर वर्ग में प्रिंसी, मानसी, नीतू, सुलेख जूनियर वर्ग में निशा, शिवानी, स्वाति, सीनियर वर्ग में आशी भारती, बुशरा व सना अंजुम क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। प्रधानाचार्या ने विजेता छात्राओं को प्रोत्साहित किया।