एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गोबर गैस संयंत्र बनाने का काम लटका

Bijnor Updated Mon, 17 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धामपुर/अफजलगढ़। वित्तीय वर्ष 2012-13 का आधा सत्र बीतने के बाद भी अफजलगढ़ व अल्हैपुर ब्लाक की ग्राम सभाओं में गोबर गैस संयंत्र बनाने का काम चालू नहीं हुआ। दोनों ब्लाकों में 20 गोबर गैस संयंत्र बनाए जाने हैं। विभाग ने शासन से अनुदान की धनराशि अवमुक्त होने पर ही संयंत्र पूरा कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक अल्हैपुर की 85 ग्राम सभाओं में छह व अफजलगढ़ ब्लाक के 63 ग्राम सभाओं में 14 गोबर गैस संयंत्र बनाए जाने थे। प्रत्येक गोबर गैस पर शासन से आठ हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है। 20 संयंत्रों को बनाने में करीब एक लाख 60 हजार रुपये खर्च होने हैं। इसके लिए पात्र व्यक्ति को मानक पूरा होने के बाद सूचना देनी होती है। मौजा अलीगंज निवासी रेशम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह का कहना है कि उसने सभी मानक पूरे कर विभाग को सूचना दी, पर अभी तक काम चालू नहीं हुआ। उधर अल्हैपुर के एडीओ सुनील कुमार का कहना है दो गोबर गैस संयंत्र गांव जैतरा में बनवाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। उधर, अफजलगढ़ ब्लाक के एडीओ हरि सिंह का कहना है कि अनुदान की राशि अवमुक्त होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
यूपी नेडा ने कराया काम पूरा
ब्लाक के अलावा भारत सरकार की संस्था यूपी नेडा बिजनौर ब्लाक क्षेत्र के गांव अगवानपुर निवासी मनजीत सिंह पुत्र अमर सिंह, सहारावाला में बलवंत सिंह पुत्र कृपाल सिंह, रामनगर गोसाई के सलवेंद्र पुत्र प्रीतम सिंह व रायपुरी के जोगेंद्र पुत्र सरवन का गैस संयंत्र बनवाकर लाभार्थियों को आठ हजार का भी अनुदान दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें