एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विवाहिता ने प्रेमी की शादी रुकवाई

Bijnor Updated Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धामपुर/हरेवली। प्रेमी युवक की शादी की खबर से भन्नाई विवाहिता युवक के गांव जा पहुंची और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरेवली क्षेत्र के एक 22 साल के युवक का नहटौर क्षेत्र की 35 वर्षीय विवाहिता से संबंध बना हुआ था। दोनों में मिलना-जुलना जारी था। अचानक जब महिला को पता चला कि उक्त युवक का विवाह कहीं और होने जा रहा है, तो वह बारात जाने से एक दिन पहले गांव में जा धमकी और युवक के साथ रहने पर अड़ गई। मामला तूल पकड़ता देख बिरादरी की पंचायत हुई। पंचायत ने फरमान सुनाया कि युवक के बजाय उसके छोटे भाई को अब दूल्हा बनाकर बारात भेजी जाए। साथ ही उक्त महिला अपने पति से दस दिन के भीतर तलाक लेकर प्रेमी युवक के साथ शादी रचा सकती है। उधर, महिला के पति ने इस मामले पर गंभीरता ओढ़ ली है। उसका कहना है कि उसे बिरादरी से ऐसी फैसले की उम्मीद नहीं थी। बिरादरी को उसके बारे में भी सोचना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें