एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रामानंद को मिले खाते से निकले पैसे

Bijnor Updated Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिजनौर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री रामानंद भदूला के बचत खाते से निकाले गए लगभग सवा पांच लाख रुपये वापस उनके खाते में जमा करा दिए गए है। एसबीआई मुख्य शाखा के प्रबंधक एबी सक्सेना ने भदूला को धन स्थानांतरण का चैक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन माह रामानंद भदूला के खाते से 5,33,914 रुपये की धनराशि गाजियाबाद निवासी धनंजय सतीश शर्मा ने धनलक्ष्मी बैंक से निकाल ली थी। इस संबंध में महासंघ ने डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपकर धनराशि वापस कराने की मांग की थी। इस प्रकरण में हुई जांच में पाया गया कि रामानंद भदूला को जारी चैक बुक उनको न मिलकर पोस्ट ऑफिस की लापरवाही से गाजियाबाद निवासी धनंजय सतीश शर्मा को मिल गई थी। उसने रामानंद भदूला के नकली हस्ताक्षर कर चैक काटकर गाजियाबाद के धनलक्ष्मी बैंक में अपने अकाउंट में जमा करा लिए। इस बारे में एसबीआई व धनलक्ष्मी बैंक की संयुक्त जांच में खुलासा होने पर धनलक्ष्मी बैंक ने रामानंद भदूला के अकाउंट में धनंजय सतीश शर्मा के अकाउंट की धनराशि ट्रांसफर कर दी। गुरुवार को एसबीआई की मुख्य शाखा प्रबंधक ने भदूला को धनलक्ष्मी बैंक द्वारा जारी किया गया धन स्थानांतरण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें