एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जांच में आरोप सही पाए

Bijnor Updated Wed, 10 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

स्योहारा। खंड विकास अधिकारी ने पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक के विरुद्ध उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार तथा रिश्वत मांगने संबंधी शिकायत की जांच की। जांच में शिकायतें को सही पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि ग्राम लतीफपुर के दयाराम सिंह ने तहसील दिवस में स्योहारा के पीएनबी के शाखा प्रबंधक के विरुद्ध अभद्र व्यवहार करने तथा लोन के लिए दलाल के माध्यम से बात करने तथा दलाल द्वारा 10 प्रतिशत सुविधा शुल्क मांगने आदि की शिकायत की गई थी। उपजिलाधिकारी श्रीप्रकाश गुप्त के आदेश पर सहायक खंड विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह सिसौदिया ने जांच में सभी आरोपों को सही पाया। शाखा प्रबंधक ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। उधर, शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में कर्मचारियों की कमी होने के कारण इनकी सहायता लेना मजबूरी है। मौके पर मौजूद मुनेश कुमार ने भी शाखा प्रबंधक के व्यवहार की शिकायत की। खंड विकास अधिकारी ने बैंक के शाखा प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा है। वहीं शाखा प्रबंधक ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर लिखित जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें