नजीबाबाद। नवरात्र समीप आते ही मंदिरों और शिवालयों को सजाने संवारने का काम शुरू हो गया। जिसके लिए स्थानीय लोग एवं देवी भक्त तैयारियों में जुटे हैं। नगर का संतोषी माता मंदिर हो या काली मंदिर हर ओर श्रद्धालु नवरात्रों की तैयारियों में जुटे है। रविवार को सुरेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, राजेंद्र, प्राची गौतम, अनु शर्मा आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी करने पहुंचे। पंडित हर्षवर्धन बूटी ने बताया कि कल (आज) सोमवार अमावस के दिने गऊ ग्रास निकालकर पितृ विसर्जन किया जाएगा। मंगलवार को प्रथम नवरात्र के उपलक्ष्य में देवी मां की महिमा का गुणगान होगा।