नजीबाबाद। महलसराय वॉलीबाल क्लब के डे-नाइट फाइनल मैच में प्रतिद्वंद्वी टीम मुरादाबाद स्टेडियम को पराजित कर सिद्धबली आईटीआई गूढ़पुर की टीम ने चैंपियनशिप जीती।
मोहल्ला महलसराय में हुए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आईटीआई ने चुखेड़ी की टीम को 25-22 व 25-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। उधर, मुरादाबाद स्टेडियम ने कासमपुरगढ़ी की टीम कोे 25-23 व 25-16 से मात देकर फाइनल में स्थान बनाया। रविवार की रात मुरादाबाद व आईटीआई की टीम के बीच रोमांचक फाइनल मैच खेला गया, जिसमें पहले सैट में मुरादाबाद की टीम ने सिद्धबली की टीम को 25-19 से पराजित किया। आगे दोनों सैटों में आईटीआई सिद्धबली की टीम ने मुरादाबाद की टीम को 25-23 व 25-16 से मात देकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। टूर्नामेंट में अध्यक्ष नजर खां, शन्नी खां, शेख मो. अकरम व परवेज आलम खां आदि ने टूर्नामेंट की विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।