एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन

Bijnor Updated Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धामपुर। गांव रसूलपुर मुहम्मदपुर कुली के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर राशन डीलर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि पूर्ति विभाग ने अनियमितताओं के चलते राशन की दुकान को निरस्त कर दिया था। लेकिन राशन डीलर फिर से कोर्ट से स्टे ले आया। आरोप है कि राशन डीलर जमकर ब्लैकिंग करता है। जिससे पूरा गांव त्रस्त है। एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्या को संज्ञान लेते हुए दस्तावेज सौंपने के निर्देश दिए है। प्रदर्शन करने वालों में सुभाष यादव, मनोज, रिहान, जिनेंद्र, ओमप्रकाश, सतीश, ऋषिराम, नन्हें, चेतराम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें