एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता अभियान

Bijnor Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नजीबाबाद। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। मतदान वृद्धि के लिए महिला जागरूकता आवश्यक... विषय से आयोजित प्रतियोगिता में साहू जैन कॉलेज की छात्रा सलोनी शर्मा अव्वल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमा जैन कन्या महाविद्यालय के निदेशक डॉ. केसी मठपाल एवं प्राचार्या डॉ. दीप्ति गुप्ता की देखरेख में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में साहू जैन कॉलेज की छात्रा सलोनी शर्मा ने प्रथम, रमा जैन कॉलेज की छात्रा शमा परवीन ने द्वितीय, साहू जैन कॉलेज की छात्रा दीक्षा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सलोनी ने कहा कि जम्हूरियत वह तर्ज ए हुकूमत है, जिसमें बन्दों को गिना करते हैं, तौला नहीं करते। शमा ने कहा कि भ्रष्टाचार ने जड़ें फैलाकर इसमें भारत को जकड़ा/अपनों ने अपनों को और नेता ने जनता को पकड़ा। आओ हम संकल्प लें और बदल दें इस भारत को/हम सब अपने मतदान से बदल दें इसकी सूरत को। दीक्षा रावत ने कहा सुनती हूं बड़े गौर से अफसाना ए हस्ती/कुछ ख्वाब हैं कुछ असल है कुछ तर्जे अदा है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में साहू जैन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. जेसी इंदू, डॉ. इंदू लाहोटी, डॉ. एके मित्तल शामिल थे। शिक्षा विभाग की ओर से कृष्णऔतार वर्मा ने मतदान की उपयोगिता बताई।
प्रतियोगिता उपरांत डॉ. सविता वर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मृदुला त्यागी, शुभम त्यागी, डॉ. सविता सक्सेना, डॉ. शिवाली चौहान, शारदा शुक्ला, डॉ. रत्ना गर्ग, डॉ. भावना अरोड़ा, डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, अर्चना सिंघल, निधि, श्वेता, रुचि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में रमा जैन कॉलेज से नेहा, निधि, सोनम, रूही, शमा, फरहीन, साहू जैन कॉलेज से दीक्षा, करुणा, सौरभ, सलोनी, दीक्षा, नमिता आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें