एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रास्ते को लेकर विवाद का पटाक्षेप

Bijnor Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नांगलसोती। पूंडरीखुर्द में मुहर्रम जुलूस के रास्ते को लेकर चले आ रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया है। जुलूस नहर के रास्ते से होकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नांगल थाना क्षेत्र के गांव पूंडरीखुर्द में मुहर्रम के जुलूस के रास्ते को लेकर गत कई दिनों से विवाद चला आ रहा था। गतवर्षों में यह जुलूस गांव पूंडरीखुर्द निवासी मुकेश के खेत से होकर निकाला जाता था। इस संबंध में मुकेश ने कोर्ट में वाद दायर कर रखा था। कोर्ट ने मुकेश के पक्ष में निर्णय कर दिया था। जिस पर मुहर्रम के जुलूस के रास्ते को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। शुक्रवार शाम डीएम डॉ. सारिका मोहन, एसपी नितिन तिवारी, एडीएम प्रशासन विनोद चौधरी, एएसपी सिटी संजय सिंह, एसडीएम नजीबाबाद आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, सीओ सुभाषचंद गंगवार ने गांव में पहुंचकर नहर के रास्ते का मुआयना किया और इस रास्ते से मुहर्रम का जुलूस निकलवाने का निर्णय लिया। डीएम ने प्रधान रामकुमार सिंह ओर पूंडरीकला के प्रधान अनीस अहमद को रास्ते की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें