कोतवाली देहात। पुलिस ने ग्राम सुनपता में दो माह पूर्व हुए वीरेंद्र हत्याकांड का खुलासा कर एक महिला को गिरफ्तार किया । दो आरोपी फरार हैं।
थाना क्षेत्र के ग्राम सुनपता निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र सिंह 10 सितंबर को गायब हो गया था। उसका शव 12 सितंबर को गांव के पास तालाब के किनारे मिला था। पुलिस ने इस हत्याकांड में मंगलवार दुपहर शादीपुर बस स्टैंड से गांव के शीशपाल की पत्नी कमलेश को गिरफ्तार किया। कमलेश ने पुलिस को बताया कि गांव के ही धर्मेंद्र व हेमेंद्र से उसके अवैध संबंध थे। वीरेंद्र सिंह ने उसको और धर्मेंद्र को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस पर तीनों ने मिलकर वीरेंद्र की हत्या कर दी थी।