स्योहारा। डिस्टलरी में गैस रिसाव से मरे श्रमिकों के परिवारजनों को डिस्टलरी प्रबंध तंत्र की ओर से प्रति श्रमिक एक लाख पच्चीस हजार रुपये का चैक व 20 हजार नकद दिये गये। डिस्टलरी में गैस रिसाव से तीन श्रमिकों की मौत हुई थी। मृतकों के एक-एक आश्रित को नौकरी देने का आश्वासन पहले ही दिया जा चुका है। उपजिलाधिकारी श्रीप्रकाश गुप्त ने बताया कि मृतकों में से एक लोकेश कुमार निवासी बजीरपुर मंडयो किसान भी था इसलिए कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत उसके लिए एक लाख रुपये सरकार द्वारा अलग से दिये जाएंगे।