बिजनौर। श्री गुरु सिंह सभा में पहले पातशाही गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव जनपद में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा को सजाया गया। निशान साहब का चोला बदला गया। गुरुद्वारों में रागी जत्थों ने गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ किया गया और शबद कीर्तन कर लंगर लगाया गया।
नई बस्ती और रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा गुरुद्वारों में गुरुनानक प्रकाश उत्सव पर्व सुखदेव सिंह एवं साथी जालंधर हजूरी जत्था अमरजीत सिंह, अवतार सिंह, अजीत सिंह ने सुबह ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ किया। इसके उपरांत कीर्तन किया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह खालसा, सुरेंद्र सिंह प्रेमी, जत्थेदार अरविंदर पाल सिंह, सचिन खुराना, लाल सिंह गुलाटी, गोल्डी खुराना, विक्की कालरा, रामबाबू सिंह, कुलदीप खुराना, राजेंद्र खुराना, अजित खुराना, अशोक खुराना, चरनजीत सिंह खुराना, नीलम खुराना, सतनाम, हरजीत, हरजेंद्र कौर, आदि उपस्थित रहे।
किरतपुर। गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मुहल्ला चौहानान स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में बुधवार को शबद कीर्तन के पश्चात लंगर आयोजित किया। अशोक अरोड़ा, श्याम तनेजा, भरत लाल, मनोज, राजकुमार खुराना, चुन्नी लाल कालरा, मुकेश, सुरेश, दीपक, विमल शाद सहित कई लोगाें ने लंगर छका।
छाछरी मोड़। श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा सिकंदरी में सिक्ख समाज की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और शबद कीर्तन किया। विदुरकुटी गंगा स्नान से लौटते वक्त थके श्रद्धालुओं को प्रेमभाव से रोक-रोककर उन्हें लंगर में भोजन कराया। कार्यक्रम में ज्ञानी सरदार अमरीक सिंह, सरदार हरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान हरिजंदर, मक्खन सिंह, सोहन सिंह, सरजीत सिंह, जोरा सिंह, दर्शन सिंह, अवतार सिंह, अमरजीत सिंह, दलजीत, सर्वजीत सिंह, जसविंदर जस्सा, हरदेव सिंह, नरेंद्र, जसवीर, संतोष आदि रहे।
नगीना। नगीना के गुरुद्वारा संत सभा एवं सिंह सभा द्वारा गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। राज्यमंत्री मनोज पारस की पत्नी नीलम पारस, एसडीएम नगीना सुरेंद्र सिंह व पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। पालिकाध्यक्ष ने गुरुनानक द्वार का शीघ्र निर्माण कराए जाने की घोषणा की।
एसडीएम कोर्ट के निकट स्थित गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ की हजूरी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अमृतसर से पधारी भाई ब्रह्म सिंह अमृतसर वाले के रागी जत्थे ने अमृत कीर्तन किया। संत सभा के अध्यक्ष सरदार केवल सिंह, दर्शन सिंह, सुरजीत सिंह, दर्शन पाल सिंह, गुरमुख सिंह, गेंदा सिंह, मनजीत सिंह, अमीर सिंह, बलवेंद्र कौर, अजीत कौर, हरप्रीत कौर की देख रेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्योहारा। गुरूघर के बजीर ज्ञानी रविरदास सिंह के जत्थे ने गुरु जी के आदर्शों पर चलने का मार्ग बताया। एयरफोर्स से आए सरदार संदीप सिंह ने गुरुद्वारा के अधूरे कार्य को पूरा कराया। सरदार गुरदीप सिंह व उनकी माता की ओर से निशान साहब का चोला बदलवाया गया। प्रधान जसपाल सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अवतार सिंह भासी, चिलोचन सिंह, प्रीतम सिंह, सतनाम सिंह, बलवीर सिंह, डॉ. एचएस कालरा, रोक्सी, मनप्रीत सिंह, अरविंदर सिंह काका, डॉ. वंदना कालरा, दलीप कौर, बलवीर कौर, गुरुदीप कौर, भजन कौर, गुरुवीर सिंह, भगवंता सिंह, भूपेंद्र सिंह, कुलविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
नजीबाबाद/धामपुर/अफजगढ़। प्रगट भई सगले जुग अंतर गुरुनानक की वडियाई... गुरुबाणी गायन के साथ श्रद्धालुओं ने गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया।
गुरुद्वारा नानकशाही श्री गुरु सिंह सभा में गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव पर प्रात: अखंड पाठ साहिब के समापन पर विशेष दीवान सजाए गए। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सतिंदर सिंह, प्रधान अमरीक सिंह की देखरेख में सजे दीवान में जालंधर से आए अमरजीत सिंह कमल के जत्थे ने गुरुबाणी गायन किया। सतगुरु नानक परगटिया मिटी धुंध जग चानण होवा... शबद गायन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। जालंधर के रेडियो-टीवी आर्टिस्ट हरभजन सिंह नाहल ने बहन नानकी वांगू जेड़ा गुरुनानक थी प्यार करे/नानक नाम जहाज उसदे डुबदे बेड़े पार करे... कविता पाठ के साथ गुरु इतिहास पर चर्चा की। गुरुनानक ने कई देशों की पैदल यात्रा कर जन-जन को मानवता का संदेश दिया और जपु साहिब, आसा दी वार आदि गुरुबाणी का उच्चारण किया। उन्होंने ही नाम जपो, किरत करो, वंड छको का संदेश दिया।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि गुरचरन कौर ने भी व्याख्यान दिया। अनंद साहिब के पाठ, अरदास व हुकुमनामे से कार्यक्रम के समापन पर अखंड पाठ की सेवा के लिए जोगिंदर सिंह वाधवा, त्रिलोचन सिंह, प्रभातफेरी की सेवा के लिए तजिंदर सिंह को सिरोपा भेंट किए। सिखों सहित विभिन्न धर्मों एवं वर्गों के श्रद्धालुओं ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब को शत शत नमन कर गुरू का लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
उधर, धामपुर में बुधवार सुबह नितनेम साहिब के पाठ के बाद बीबी सुरेंद्र कौर व सतमीत सिंह के परिवार की ओर से रखाए अखंड पाठ साहिब का समापन हुआ। पोटा साहिब से आए रागी जत्थे भाई कुलदीप सिंह के जत्थे ने शबद कीर्तन किया। लुधियाना से आए प्रसिद्ध प्रचारक गुरमीत सिंह जी ने गुरुनानक देव जी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गुरु घर के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह, मातासुंदरी दल के जत्थेदार सरदार जसवीर सिंह खालसा ने शबद गुरुवाणी का कीर्तन कर समूह संगत को निहाल किया। एएसपी देहात प्रबल प्रताप सिंह को गुरुद्वारा के प्रधान सरदार सतवंत सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह मोंगा, सचिव सरदार गुरचरन सिंह चावला, सरदार गुरशरन सिंह मोहन ने शाल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सरदार देवेंद्र सिंह, सरदार मनोहर सिंह जस्सल, सरदार त्रिलोचन सिंह, प्रीतम सिंह, अमरीक सिंह, सरदार मनजीत सिंह, सतपाल सिंह चावला, बाबू वेदप्रकाश जुनेजा, टोनी, संतोष कौर, हरभजन सिंह, अमरजीत कौर, इंद्रजीत कौर, मनजीत कौर, जगमीत कौर आदि शामिल रहे।
कादराबाद। गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर क्षेत्र के गुरुद्वारे में शबद कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया गया। कल्लूवाला स्थित गुरुद्वारा में ब्लाक प्रमुख पति मलकीत सिंह, चकफेरी के माता साहिब कौर ट्रस्ट के सेवादार जोगिंदर सिंह व रेहड़ के अवतार सिंह का योगदान रहा।
सिख नौनिहालों ने जाना महत्व
नजीबाबाद। गुरु, गुरु का इतिहास, गुरु घर की मर्यादा और पंज ककार। ये सभी हर एक सिख के जीवन में अहम महत्व रखते हैं। गुरुनानक प्रकाशोत्सव पर नौनिहालों में इनके प्रति आकर्षण नजर आया। गुरुद्वारे के बाहर दर्शन सिंह की स्टॉल पर पहुंचे बच्चे विक्की, सिमरन, सुखलीन, किस्मत, रूशल, रीमल आदि ने पंज ककारों में केश के अलावा आवश्यक कड़ा, कंघा, कच्छ, कृपाण आदि की खरीदारी की। गुरुपर्व के समापन पर स्टॉल पर हर आयु वर्ग के श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।