एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रधान पद की दोबारा मतगणना के आदेश

Bijnor Updated Sun, 02 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नजीबाबाद। ग्राम पंचायत हर्षवाड़ा के प्रधान पद की मतगणना 15 दिसंबर को फिर से की जाएगी। एसडीएम ने निर्वाचन से जुड़ी टीम को संबंधित मत पत्रों एवं अभिलेख के साथ पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परगनाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने वकील अहमद बनाम जाहिद हुसैन मामले की सुनवाई की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद वकील अहमद द्वारा पुन: मतगणना कराए जाने के 12 मार्च 2012 के प्रार्थना पत्र को स्वीकार किया। परगना मजिस्ट्रेट ने 15 दिसंबर 2012 को हर्सवाड़ा न्याय पंचायत के ग्राम प्रधान पद की मतगणना पुन: कराने के आदेश जारी किए। मतगणना वीडियो कैमरे के साथ की जाएगी। गौरतलब है कि हर्सवाड़ा न्याय पंचायत के प्रधान जाहिद हुसैन मात्र तीन मतों से विजयी घोषित किए गए थे। वकील अहमद की ओर से मतगणना के दौरान मतों की गड्डियां बनाते समय हेराफेरी का आरोप लगाते हुए परगनाधिकारी न्यायालय को प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें