एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

28 लाख खर्च, शोपीस बनीं टंकियां

Bijnor Updated Mon, 03 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धामपुर । गांवों में पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए 28 लाख रुपये से 35 गांवों में बनी टीटीएसपी टंकियों सौर ऊर्जा संचालित मोटरों के अभाव में टंकी शोपीस बनकर खड़ी है। इससे ग्रामीणों में सरकार के प्रति गुस्सा पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच माह पहले जल निगम ने जिले के 35 गांवों में 28 लाख रुपये की लागत से टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट टंकी का निर्माण कराया। निर्माण कार्य अधिकांश उन्हीं गांव में कराया, जहां पेयजल की सुविधा नहीं है। वहां के ग्रामवासियों को पेयजल के लिए दूर दूर तक भटकना पड़ता है। टंकी चालू होने पर ग्रामीणों को इससे निजात मिलने की आस है। लेकिन टंकी निर्माण के बाद विभाग के खजाने में धन खत्म हो गया। करीब पांच से सात हजार लीटर वाली इन टंकियों पर चार टोंटी लगाई। इन पर सौर ऊर्जा से संचालित मोटरें रखी जानी थी, लेकिन धन न होने के कारण अब तक इन पर मोटरें नहीं रखी जा सकी। इस कारण आज तक इनका हलक सूखा पड़ा है। सूत्रों के अनुसार प्रत्येक सौर ऊर्जा संचालित मोटर पर करीब दो लाख रुपये खर्च आनेे का अनुमान हैं।

जिला कार्य योजना में एक करोड़ सात लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। धन स्वीकृत होते ही टीटीएसपी टंकियों पर मोटरें रखवा दी जाएंगी।
वीके बंसल, एक्सईएन जल निगम
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें