एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवती की बरामदगी को जाम लगाया

Bijnor Updated Sun, 23 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हीमपुर दीपा। बीस दिन पूर्व गायब युवती की बरामदगी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीमपुर की एक युवती को गांव अजुपुरा जट निवासी एक युवक भगा ले गया था। शिकायत के बाद भी पुलिस युवती को बरामद नहीं कर पाई। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को करीब एक बजे चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। थानाध्यक्ष मुस्तकीम मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाया और जल्द ही युवती को बरामद कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। जाम लगाने की कोशिश करने वालों में तिरमल सिंह, धर्म सिंह, सुरेशपाल, बलराम, नजर सिंह, जयप्रकाश शीशपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें