एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पैसा नहीं लौटाया तो आर-पार की लड़ाई

Bijnor Updated Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नजीबाबाद। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में हेराफेरी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन पूरी तरह लामबंद हो गई है। भाकियू नेताओं ने बैंक अधिकारियों से ग्रामीणों का पैसा लौटने की बाबत बातचीत की। किसान नेताओं ने पांच दिन के भीतर खाताधारकों को उनकी जमा रकम न लौटाने पर 9 जनवरी से आर-पार की लड़ाई शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुनियापुर स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक गेट पर गुरुवार की दुपहर भाकियू ने सभा की। किसान नेताओं ने बैंक के जीएम आरएस सालारिया को अपने बीच बैठा लिया। किसान नेताओं दिगंबर सिंह, लाल सिंह, इनामुल्ला खां, विनोद परमार, गजेंद्र सिंह, कामेंद्र सिंह आदि ने कहा कि बैंक में संविदा पर रखे गए सुविधादाताओं द्वारा किए गए बड़े घोटाले के लिए बैंक अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। किसान नेताओं ने बैंक के जीएम से किसानों द्वारा जमा कराए गए धन की वापसी की बाबत जानकारी की, तो उन्होंने रिकॉर्ड का मिलान जारी होने तथा शीघ्र स्थिति स्पष्ट होने की बात कही, जिससे किसान संतुष्ट नहीं हुए। भाकियू नेताओं ने खातों से निकली धनराशि वापस लौटाने की बाबत जवाब देने को कहा, तो जीएम ने 8 जनवरी तक का समय मांगा। भाकियू नेताओं ने 8 तक धन वापस न लौटाने पर 9 जनवरी से आरपार की लड़ाई शुरू करने की चेतावनी दी।
गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं दिगंबर सिंह के संचालन में हुई सभा में नरपाल सिंह, धर्म सिंह, जोगेंद्र सिंह, वीर सिंह, कामेंद्र सिंह, सुदर्शन सिंह, राजपाल सिंह, खिलेंद्र सिंह, रामबहादुर, देवदत्त शर्मा, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, देशराज सिंह, विजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, कल्याण सिंह, तेजपाल सिंह सहित दर्जनों किसान शामिल हुए। सभा के दौरान किसानों में उस समय रोष छा गया, जब बैंक से निकले किसान शीशपाल ने बैंक से मिली 7000 रुपये की धनराशि में 100 रुपये का नोट नकली मिलने की बात कही। जांच में नोट नकली होने की पुष्टि होने पर जीएम ने कैशियर को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें