एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हादसे में ट्रक मालिक की मौत

Bijnor Updated Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिजनौर। तहसील प्रशासन द्वारा जब्त किए गए ट्रक के साथ तहसील आए एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला मिदर्गान निवासी इरशाद ने तीन साल पूर्व किसी बैंक से लोन लेकर ट्रक खरीदा था। इस बीच वह बैंक की किस्त जमा नहीं कर पाया और उसने एक अन्य व्यक्ति से भी ब्याज पर पैसे ले लिए। पैसे न लौटाने की स्थिति में व्यक्ति ने ट्रक कब्जे में लेकर नजीबाबाद में कबाड़ी को बेच दिया। इसका पता चलने पर तहसील अधिकारी बुधवार की शाम कबाड़ी के यहां पहुंचे और ट्रक कब्जे में लेकर क्रेन से बांधकर ला रहे थे। इस दौरान इरशाद व उसका भाई दिलशाद भी थे। तहसील में दोनों वाहनों के प्रवेश के समय ट्रक वहां से गुजर रहे विद्युत केबल से टकरा गया। यह देख दिलशाद ट्रक की छत पर चढ़ गया और केबल हटाने लगा। इसी बीच ट्रक को क्रेन से बांधने वाला तार टूट गया और छत पर खड़ा दिलशाद तहसील के गेट पर बने थमले पर गिर गया, जिस पर सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन व पुलिस दल मौके पर पहुंचा। मृतक के परिजनों का आरोप है कि ट्रक के पहिये के नीचे आकर उसकी मौत हुई। ट्रक के आग पीछे करने के चक्कर में तहसील के सामने का महिला थाने का गेट भी गिर गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें