एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राशन डीलर को लूटा

Bijnor Updated Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिजनौर । केरोसिन देने से मना करने पर एक युवक छुरे की नोंक पर राशन डीलर से करीब 15 हजार की नगदी लूटकर ले गया। पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषोत्तम कुमार सिंह की मुहल्ला काजीपाड़ा में एक स्कूल के पीछे की ओर सरकारी राशन की दुकान है। बुधवार को डीलर अपने कर्मचारी अजय विश्नोई और अखिलेश जैन के साथ कार्ड धारकों को केरोसिन बांट रहे थे। इसी बीच मुहल्ले का ही रहने वाला सलीम दुकान पर बिना राशन कार्ड के आया और दस लीटर केरोसिन मांगा। डीलर ने बिना राशन कार्ड के केरोसिन देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों में बहस हो गई और सलीम वहां से चला गया। पुरुषोत्तम के अनुसार कुछ देर बाद सलीम छुरा लेकर दुकान में आया और उसने छूरे की नोंक पर गल्ले से लगभग 15 हजार की नगदी लूटकर ले गया। उसने गल्ले में रखी फुटकर रकम को भी सड़क पर फेंक कर फरार हो गया। लूट की सूचना पाकर मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंची। घटना के बारे में सुनकर आरोपी के भाई शमीम को पुलिस ने हिरासत में लिया और थाने में पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें