बिजनौर। स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर जनपदभर के स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से विवेकानंद के विचारों और जीवन दर्शन को आत्मसात करने का आह्वान किया।
स्वामी विवेकानंद सार्धशती आयोजन समिति के तत्वाधान में लोक समाज केंद्र से रामलीला मैदान तक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में आरबीडी महिला कालेज , वर्धमान, कृष्णा, विवेक कालेज सहित गीता इंटर स्कूल, डीएवी, स्वामी सच्चिदानंद स्मारक विद्यालय, यशपाल आर्य विद्या मंदिर आदि के छात्र-छात्राओं तथा सेवा भारती, सेवा भारती महिला समिति, पतंजलि योग समिति, वरिष्ठ नागरिक संगठन, नगर कल्याण समिति, अधिवक्ता परिषद, रोटरी क्लब आदि के सदस्यों ने भाग लिया। जिला संयोजक प्रशांत महर्षि के अलावा सत्यप्रकाश चौहान, विनय, प्रोफेसर सीएस शुक्ला, प्रोफेसर अजय राणा, वरुण, प्रदीप, एश्वर्य, डॉ. नवनीत गर्ग, अरविंद, शूरवीर सिंह, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. लोकनाथ मिश्रा, प्रदीप, चंद्रवीर, वीरेश बल, सुमन, राजुल त्यागी, रामपाल सिंह, भावना, एकता वत्स, तेजवीर सिंह, धर्मवीर, सुरेंद्र प्रकाश भटनागर, वैद्य अजय गर्ग व समिति के अजीत अग्रवाल, विदित, शिवराज, विजेंद्र, रघुवीर सिंह सैनी, मयंक, सुरेंद्र, दीपक, जितेंद्र, विप्लव, विकास लाटियान, अमित, सत्यम, मोहित, कटार सिंह, राजकुमार गोयल, महेश, श्रीकांत, जगनलाल शर्मा, प्यारेलाल आदि का सहयोग रहा।
जीजीआईसी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता में डीडीपीएस का गोपाल, जीआईसी का विभोर, डीडीपीएस का शुभम, राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता में डीएवी का अरुण, केपीएस की गुंजन, जीजीआईसी की तृप्ति क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। सामूहिक गीत प्रतियोगिता में डीएवी के शुभम, गौतम, शिवम, अरुण की टीम प्रथम रही। वहीं वर्धमान कॉलेज के बीएड विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। अरुण कुमार प्रथम, वैभव कुमार द्वितीय, राजेश कुमार तृतीय रहा। मंजू, सारिका, प्रीति पाल, वैशाली ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विभागाध्यक्ष डॉ. सीएस शुक्ला, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. एनएस त्यागी, डॉ. एसके जोशी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। केवलानंद बीएड कॉलेज दारानगर गंज में आयोजित कार्यक्रम में का उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश, प्राचार्या डॉ. मनोज कुमार व बीएड विभागाध्यक्ष डा.ओमलता सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेघा, टीना, राखी, ममता ने गीत प्रस्तुत किया। प्रवक्ता अरविंद कुमार, प्रियंका व विद्यार्थियों सुरेंद्रपाल सिंह, अंकिता ने विचार प्रस्तुत किए।
किसान इंटर कॉलेज मंडावली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. सुनीति त्यागी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने धर्म और दर्शन में नई ऊर्जा डाली। पूनम ने विवेकानंद की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। कई स्कूलों के बच्चों ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया। उद्घाटन सीएमओ डॉ. शशि कुमार अग्निहोत्री ने किया। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी डा.संजय शंकर, जेपी सिंह, राकेश कुमार, आरजेपी प्रधानाचार्य डॉ. आरके त्यागी आदि मौजूद रहे।
डीएवी इंटर कॉलेज के ग्राम बख्शीवाला में आयोजित एनएसएस कैंप के दूसरे दिन स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. सुबोधचंद्र शर्मा, उपप्रधानाचार्य चरन सिंह, ज्वाला देवी, गीता रानी, डा.मंजूरानी, चंदू सिंह, अरूण शर्मा, लवकेश शर्मा, अंगद यादव, हरज्ञान सिंह, राजवीर सिंह, नीरज शर्मा, मुजफ्फर अली, दिनेश शर्मा आदि स्टाफ का सहयोग रहा। नारायण इंटर कॉलेज के ग्राम दयालवाला में आयोजित एनएसएस शिविर में युवा दिवस पर मुख्य अतिथि राकेश शर्मा ने विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। स्कूल प्रबंधक गणेश ठाकुर, ज्योति देशवाल, प्रधान मेहर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
स्योहारा। विवेकानंद की 150वीं जयंती पर संघ परिवार की ओर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सह खंड कार्यवाहक अर्पित त्यागी, सह खंड संघचालक पवन माहेश्वरी, शशांक, आलोक, मुकेश, नीलम, विकास, सौरभ, डॉ. नेमीशरण वर्मा, चौधरी हरि सिंह, अमर सिंह, मनोज, विजय, मुकेश आदि रहे।
नूरपुर। हिंदू संगठन के लोगाें ने विवेकानंद की जयंती पर शोभायात्रा निकाली। धर्म जागरण समन्वय विभाग के जिला प्रशासनिक प्रमुख जितेंद्र बैंस, बेगराज चौहान, प्रणय मनु गुप्ता, धर्मेंद्र, अशोक, हितेंद्र, नवीन, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
नगीना। विवेकानंद की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा शक्ति जन जागरण बाइक रैली निकाली। हिंदू इंटर कालेज के निकट आरएसएस के कार्यालय से बाइक रैली का शुभारंभ हुआ। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की अपील की। प्रांत रामायण आयाम प्रमुख सुनिल कुमार, जिला अस्मिता प्रमुख उदयवीर सिंह, जिला संयोजक संजय वर्मा, नगर संयोजक हेमंत कुमार एडवोकेट, सह नगर संयोजक ओमपाल सिंह सैनी, कोतवाली खंड के संयोजक सत्यकाम विश्नोई, नगीना खंड संयोजक योगेश चौहान, संपर्क प्रमुख हरीश मेहता, नगर संघ प्रमुख हुकम सिंह, आरसी शर्मा, भाजपा के नगराध्यक्ष संदीप, अजीत, प्रमोद, गोपाल, अरविंद, डॉ. नूतन देबरा, रमेश रागी, नंदकिशोर कालरा, राजीव आदि रहे। अध्यक्षता संयोजक हेमंत कुमार व संचालन संजय वर्मा ने किया। उधर कोतवाली देहात में विवेकानंद की जयंती भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कई ग्रामों में बाइक रैली निकाली। कोतवाली देहात के खंड संयोजक सत्यकाम विश्नोई, मुकेश, ज्ञानेंद्र सिंह, तेजराम, नरदेव सिंह, शिवम जैन, प्रमोद, रोहित, संदीप, पंकज, उदयवीर सिंह, सुनिल कुमार के नेतृत्व में ग्राम झिलमिला, त्रिलोकावाला, हैजरपुर, हरगनपुर समेत आधा दर्जन ग्रामों में रैली निकाली।
किरतपुर। विवेकानंद की पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ अंजलि गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर व वाल्मीकि समाज के नेता सूरज सिंह ने नारियल फोड़कर किया। शनिवार सुबह ग्राम मेमन भनेड़ा, बुडगरा, कसौर व कुम्हैड़ा से प्रारंभ हुई शोभायात्राएं क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से होती हुई सरस्वती विद्या मंदिर पहुंची। संयोजक आलोक रस्तोगी, सह संयोजक रामऔतार अग्रवाल, डॉ. हेमेंद्र, डॉ. छत्रपाल सिंह, अनिल, पृथ्वी सिंह आर्य, आलोक, वैद्य आनंद प्रकाश आर्य, सोमपाल सिंह, ललित, पूनम, प्रेम, रजनी, जंगबहादुर जैन आदि रहे।
वहीं मुहल्ला झंडा स्थित नारायण दास रस्तोगी बालिका इंटर कॉलेज में विवेकानंद जयंती पर प्रबंधक इंद्रेश कुमार रस्तोगी ने स्वामी जी को भारतीय संस्कृति का सच्चा रक्षक बताया। आकांक्षा राजपूत ने प्रेरक प्रसंग, प्रियांशी डबराल ने भाषण, नेहा शर्मा ने एकल गीत, लक्ष्मी राजपूत ने विचार प्रस्तुत किए। अध्यक्षता मास्टर सुखवीर गुप्ता ने की। प्रधानाचार्य योगेश्वर भारती, उपप्रबंधक संजीव रस्तोगी, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, चंद्रप्रकाश आदि रहे।
नहटौर। कुसुम देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बल्लाशेरपुर में विवेकानंद का सार्धशती कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह की देखरेख में हुआ। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के बाद रैली निकाली गई।